Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘2.0’ का फर्स्ट लुक जारी, किसी का भी दिल दहला देंगे अक्षय कुमार

Published

on

Loading

akshay-kumarमुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘2.0’ का पहला पोस्टर रविवार को जारी किया गया। इस फिल्म में सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म में क्रो मैन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गलत प्रयोग का परिणाम है। इस फिल्म में अक्षय खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय ने इस फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर साझा किया।

लायसा प्रोडक्शन्स के अनुसार, इस किरदार के लिए अक्षय के मेकअप में छह घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा, हर दिन अक्षय को छह घंटे पहले आना होता था, ताकि वह समय पर तैयार हो सकें। इस फिल्म को 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसमें रजनीकांत को एक बार फिर वैज्ञानिक वसीगरम की भूमिका में देखा जाएगा। अक्षय के किरदार का नाम रिचर्ड होगा।

एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending