Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री खुद को फकीर कहते हैं लेकिन पहनते हैं 10 लाख रूपये का सूट : केजरीवाल

Published

on

प्रधानमंत्री,केजरीवाल, मुरादाबाद, आरबीआई, सीबीआई

Loading

प्रधानमंत्री,केजरीवाल, मुरादाबाद, आरबीआई, सीबीआई

                                        kejriwal

नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी फकीर टिप्पणी के लिए कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री खुद को फकीर कहते हैं लेकिन 10 लाख रूपये का सूट पहनते हैं और दुनिया भर में घूमते हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, मोदी जी आप फकीर हैं ? हर दिन आप कपड़ों की चार नयी जोड़ी पहनते हैं, आप 10 लाख रूपये का सूट पहनते हैं और दुनिया भर में घूमते हैं । लोगों का आपके शब्दों में भरोसा खत्म हो गया है।

मुरादाबाद में कल एक रैली में मोदी ने कहा कि कालाधन रखने पर कार्रवाई के लिए उनको निशाना बनाया जा रहा है । मोदी ने कहा, मेरा पीछा किया जा रहा, क्या मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़कर अपराध किया। लेकिन मेरे विरोधी मेरा क्या कर सकते हैं? मैं एक फकीर हूं…झोला लेकर चले जाएंगे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मोदी पर संस्थानों को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि देश ने 65 साल में जो हासिल किया उसे आप अगले पांच साल में बर्बाद कर देंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ये प्रधानमंत्री एक-एक कर आरबीआई, सीबीआई, विश्वविद्यालय और अब न्यायपालिका को खत्म कर रहे हैं । भारत ने 65 साल में जो हासिल किया उसे पांच साल में आप बर्बाद कर देंगे।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending