Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में स्थानीय भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल

Published

on

bihar-local bjp leader murder

Loading

मुंगेर| बिहार के मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के तीन वाहनों को आग लगा दी और मकससपुर बाजार में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ा और उस पर पथराव किया। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तब स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के वार्ड पार्षद के पति और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद लोगों ने मकससपुर बाजार में हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के तीन वाहनों को आग लगा दी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे थाने का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मुंगेर के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तनाव व्याप्त है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल का गठन कर दिया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending