Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

17 नवम्बर को रिलीज होगी अरविंद केजरीवाल पर बनी मूवी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनी बायोपिक फिल्म ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ 17 नवम्बर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अमेरिकी मीडिया कंपनी वाइस ने बनाया है। इस बायोपिक मूवी में केजरीवाल के सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर भारतीय राजनीतिज्ञ क्षितिज पर उदय को दिखाया गया है।

खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है। मीडिया कंपनी वाइस ने इस फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताते हुए घोषणा की है कि अब वह फिल्म को पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने के लिए निर्माता आनंद गांधी की मेमिसिस लैब के साथ साझेदारी करेंगे।

इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख इससे पहले की निश्चित की गई थी लेकिन उस समय पूर्व सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी को इस पर आपत्ति थी। उन्होंने उस समय कहा था कि चूंकि इस फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बारे में जानकारी है, इस कारण से इन सभी से आज्ञा लेनी पड़ेगी।

इसके बाद हालांकि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समिति ने चुन लिया और इसे रिलीज करने की बात कही। इस कारण से यह फिल्म अब करीबन 22 देशों में रिलीज की जाएगी।

इस मूवी के जरिए पहली बार किसी फिल्म में दिखाया जाएगा कि राजनीतिक पार्टियां पर्दे के पीछे क्या करती हैं, उनके वॉर रूम में क्या होता है। हालांकि, ऐसा करने की इजाजत सिर्फ आम आदमी पार्टी ने ही उन्हें दी और ऐसे में इस फिल्म के केंद्र में आपको सिर्फ ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल नजर आएंगे।

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending