Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात इलेक्शन में धमक दिखाएंगे योगी, गौरव यात्रा में होंगे शामिल

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। उनके गुजरात चुनाव प्रचार अभियान का पहला चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

कार्यक्रम के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय वायुयान से केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव के दमन हवाईअड्डे उतरे। वहां से वह 10 बजे गुजरात के बलसाड़ जिले पहुंचे, जहां वह भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा में शिरकत करेंगे। वह कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

योगी रात को सूरत सर्किट हाउस में ठहरेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री सूरत से विमान द्वारा भुज जाएंगे। वहां पर वह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कच्छ पहुंचेगे। वहां से वह राजकीय वायुयान से देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।

योगी गुजरात दौरे के दौरान उद्यमियों व निवेशकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें उप्र में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। वह उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सूरत के होटल ग्रैंड भगवती में होगी। औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा व अन्य अधिकारी तैयारी के लिए गुजरात चले गए हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी इसमें भाग लेंगे। महाना के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल कुछ समय पहले गुजरात जाकर निवेशकों को उप्र के लिए आमंत्रित कर चुका है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इस नाते योगी भी गुजरात में पार्टी का प्रचार करने गए हैं। वह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे और रविवार को लौट आएंगे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending