Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दमन और दीव में अब महिलाकर्मी नहीं बांधेंगी पुरुष साथियों को राखी

Published

on

दमन और दीव, महिलाकर्मी, बांधेंगी, राखी

Loading

भाईचारा फैलाने के मकसद से लिया था प्रशासन ने फैसला

नई दिल्ली। दमन और दीव प्रशासन की महिलाओं को रक्षाबंधन पर अपने पुरुष सहयोगियों को राखी बांधने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन कड़ी आलोचनाओं के बाद एक दिन के अंदर ही इस आदेश को वापस ले लिया गया।

इससे पहले प्रशासन ने बाकायदा दफ्तरों में रक्षाबंधन मनाने का आदेश जारी कर दिया था। कर्मचारियों को भी इस दिन त्‍योहार पर दफ्तर बुलाया गया था।

केंद्र शासित प्रदेश के कार्मिक विभाग के उपसचिव गुरप्रीत सिंह ने कर्मचारियों के लिए जारी परिपत्र में कहा कि प्रशासन ने यह फैसला किया गया है कि सात अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

इस संबंध में सभी दफ्तर और विभाग खुले रहेंगे और उपयुक्त वक्त पर सामूहिक तौर पर त्योहार मनाया जाएगा। इसमें सभी महिला स्टाफ अपने पुरुष सहयोगियों को राखी बांधेंगी।

आदेश में कहा गया था कि कार्यक्रम की हाजिरी रिपोर्ट अगले दिन शाम पांच बजे तक पेश होनी चाहिए। बहरहाल, कर्मचारियों और आम लोगों की विपरीत प्रतिक्रिया के बाद 24 घंटे से कम समय में यह परिपत्र वापस ले लिया गया।

संपर्क करने पर सिंह ने माना कि उन्होंने अपने वरिष्ठों के निर्देश पर परिपत्र जारी किया था। सिंह ने कहा, ‘जी, मैंने परिपत्र जारी किया था क्योंकि मेरे वरिष्ठों ने निर्देश दिया था, लेकिन विपरीत प्रतिक्रिया मिलने के बाद आज यह वापस ले लिया गया।’

जब पूछा गया कि क्यों यह परिपत्र जारी किया गया था तो सिंह ने कहा कि यह परिपत्र स्टाफ में ‘भाईचारा’ फैलाने के लिए जारी किया गया था। केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending