Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राखी खरीदने को 10 रुपये नहीं मिले तो लगाई फांसी

Published

on

कर्नाटक, बेलगावी, राखी, महादेवी, रक्षा बंधन

Loading

पति ने नहीं दिए 10 रुपए,पत्नी ने लगा ली फांसी

नई दिल्ली। एक पत्नी ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि पति ने उसे 10 रुपए नहीं दिए। यह सच्ची घटना कर्नाटक के बेलगावी की है, जहां 10 रुपए ना मिलने से नाराज पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

सोमवार को रक्षा बंधन था और पत्नी ने अपने पति से राखी खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे थे। पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो उससे नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली।

23 साल की महादेवी गोलारा भाई के लिए राखी खरीदना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने पति से 10 रुपये भी मांगे थे, लेकिन पति ने 10 रुपए नहीं दिए। इसे लेकर महादेवी नाराज हो गई।

इस पर पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। झगड़े के बाद पति गुस्से में घर से बाहर निकल गया।जब वह घर लौटा तो महादेवी फांसी लगा चुकी थी।

अशोक और महादेवी ने 3 साल पहले लव मैरिज किया था। महादेवी की शादी से उसका भाई नाराज था। इससे अशोक और महादेवी के भाई के रिश्ते भी अच्छे नहीं थे।

अशोक शराब भी पीता था और कुछ महीनों से बेरोजगार था। इस कारण से भी महादेवी परेशान चल रही थी। जब अशोक के महादेवी को राखी के लिए पैसे नहीं दिए तो वो और परेशान हो गई और आत्महत्या
कर ली।

शहरपुर पुलिस ने महादेवी के पति अशोक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में भाई के प्रेम-प्रसंग की सूत्रधार महिला को नंगा घुमाया

 

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending