Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार विधानसभा में नीतीश ने विश्वास मत जीता

Published

on

Loading

पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 131 जबकि विरोध में 108 वोट पड़े। बिहार में नवगठित सरकार के बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र आहूत किया था। विधानसभा की कारवाई प्रारंभ होने के पूर्व ही राजद और कांग्रेस के विधयकों ने जमकर हंगामा किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिपरिषद के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद विश्वास मत के पक्ष और विपक्ष में चर्चा के बाद मतदान शुरू हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शुरू में ध्वनिनमत से मतदान कराने की कोशिश की लेकिन दोनों ओर से तेज आवाज के कारण निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद लॉबी डिविजन से मतदान कराया गया, जिसमें विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 131 मत जबकि विरोध में 108 मत पड़े।

विधानसभा से बाहर निकलने के बाद भाजपा के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि यह पहले से ही तय था कि बिहार की जनता राजग के साथ है। उन्होंने कहा कि आज पूरा परिवार खुश है। उन्होंने विश्वास मत प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

ज्ञात हो कि राजद ने गुप्त मतदान का आग्रह किया था।

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी रोका गया।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग के अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई और गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending