Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका को थी गंभीर बीमारी, बिस्तर पर रोते हुए गुजरती थी रात

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक समय में गंभीर बीमारी से गुजर रही थीं। बीमारी के दौरान हालात इतने बदतर हो गए कि एक समय ऐसा भी आया जब वह पागलों की तरह हरकतें करने लगी थीं।

इसका खुलासा खुद दीपिका ने किया था। दीपिका के बारे में इस सच को जानकर कोई भी चकित रह जाएगा।

दीपिका का इलाज करने वालीं डॉ. एना बताती हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। जब दीपिका उनके पास इलाज कराने पहुंची थी तो केस बहुत ही ज्यादा पेचीदा था। वजह यह थी कि उस वक्त दीपिका डिप्रेशन के हाई लेवल को टच कर चुकी थीं। डॉक्टर का कहना है कि यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब व्यक्ति पूरी तरह से असहाय हो जाता है।

डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को सब कुछ बेकार-सा लगने लगता है। भूख-प्यास खत्म हो जाती है। अंदर से महसूस होता है कि पेट खाली है। साथ ही बेचैनी बढ़ती जाती है, जिसका सीधा असर नींद पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि दीपिका के साथ बिल्कुल ऐसा ही हो रहा था। कई बार उनकी रात बिस्तर पर रोते हुए गुजरती थीं।

बीमारी के कारण दीपिका कई दिनों तक फिल्मों की शूटिंग से दूर रहीं। बाद में वह काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ रहने लगीं। जहां उनका तनाव कम होता गया और उनके सेहत में सुधार हुआ।

डॉक्टर के अनुसार यह मामूली बीमारी नहीं है। इसमें कई बार मरीज की जान चली जाती है या फिर डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति खुद अपनी जान ले लेता है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending