Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पंजाब में ‘एमएसजी’ के प्रसारण पर हगी रोक

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब सरकार ने शनिवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी- मैसेंजर ऑफ गॉड’ के राज्य में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया। इस फिल्म में डेरा प्रमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया है। इसमें कहा गया था कि फिल्म के प्रदर्शन से राज्य में तनाव व्याप्त हो सकता है। फिल्म उस समय से सुर्खियों में छाई हुई है जब सेंसर बोर्ड के साथ-साथ पुनरीक्षण समिति ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति देने से मना कर दिया था। जिसके बाद मामले को फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) के पास भेज दिया गया था। एफसीएटी ने फिल्म में कुछ बदवाल के बाद फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने शुक्रवार को गुड़गांव में पत्रकारों से कहा था कि उनकी फिल्म ‘एमएसजी’ में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से समाजिक बुराइयां जैसे शराब, वेश्यावृत्ति और नशीले पदार्थो के खिलाफ संदेश दिया गया है और अच्छे कार्यो जैसे रक्त दान और स्वैच्छिक काम करने के लिए प्रेरित किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को बताया था कि उन्हें सेंसर बोर्ड से फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि इसे शुक्रवार को रिलीज नहीं किया गया था।

गुड़गांव के लेजर वैली मैदान में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जिसमें डेरा सच्चा सौदा के हजारों समर्थक जुटे थे। लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और इंडियन नेशनल छात्र संगठन (इनेसा) के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया था। फिल्म के प्रीमियर को रविवार तक के लिए टाल दिया गया था, वहीं पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया था। बताया जाता है कि गुरमीत राम रहीम के पांच करोड़ अनुयायी हैं। वह 2001 से विवादों में हैं। अदालत में उन पर हत्या और दुष्कर्म के मामले चल रहे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending