Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप का यात्रा प्रतिबंध का फैसला संप्रभु निर्णय : यूएई

Published

on

Loading

ट्रंप का यात्रा प्रतिबंध का फैसला संप्रभु निर्णय : यूएई

अबू धाबी | संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध का फैसला एक संप्रभु निर्णय है और यह इस्लाम के खिलाफ नहीं है। यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने बुधवार को रूस के अपने समकक्ष सर्गेइ लावरोव के साथ संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। लावरोव यूएई के दौरे पर हैं।

अल नाहयान ने जोर देकर कहा कि हर देश को संप्रभु फैसले का अधिकार है और अमेरिका ने शुक्रवार को ऐसा ही फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा साबित करने के प्रयास हो रहे हैं कि यह फैसला एक विशेष धर्म को निशाना बनाकर लिया गया, लेकिन ऐसा नहीं है।

गौरतलब है कि ट्रंप ने इराक, ईरान, सीरिया, लीबिया, सूडान, यमन और सोमालिया के नागरिकों को तीन महीने के लिए वीजा या शरण दिए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending