Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

लॉस एंजेलिस को 2024 ओलम्पिक मेजबानी की दावेदारी को स्वीकृति

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस को 2024 ओलम्पिक मेजबानी की दावेदारी को स्वीकृति

वॉशिंगटन | लॉस एंजेलिस को 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी के लिए नगर परिषद से स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति का मतलब है कि अगर लॉस एंजेलिस को इस साल सितम्बर में 2024 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की स्वीकृति मिलती है, तो उसके पास कानूनी समर्थन है।

नगर परिषद ने लॉस एंजेलिस को बुधवार को 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी की स्वीकृति दी थी। इसके साथ ही परिषद किसी भी प्रकार की वित्तीय समस्या को सुलझाने के लिए राजी हो गया है।

2024 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की दावेदारी पेश करने वाले देशों की सूची में लॉस एंजेलिस के साथ पेरिस और बुडापेस्ट भी शामिल हैं।

2020 ओलम्पिक खेलों का आयोजन टोक्यो में होगा।

खेल-कूद

आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

Published

on

Loading

कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।

मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

Continue Reading

Trending