Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सोमवार से पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर लगा प्रतिबंध हटा

Published

on

पाकिस्तान, बॉलीवुड, प्रतिबंध

Loading

 

पाकिस्तान, बॉलीवुड, प्रतिबंधइस्लामाबाद, पाकिस्तान के सिनेमाघरों ने आतंकवादी हमलों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने के बाद बॉलीवुड फिल्मों पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में सोमवार से भारतीय फिल्में फिर से दिखाई जाएंगी।

पाकिस्तानी सिनेमाघरों के प्रबंधनों ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ 30 सितंबर को सभी बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी शहर में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

सिनेमाघरों के मालिकों के अनुसार, पहले वे फिल्में दिखाई जाएंगी, जो भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगने के कारण नहीं दिखाई जा सकीं।

एक सिनेमाघर के मालिक ने कहा, “हमने सिनेमा संघ के तौर पर प्रतिबंध हटा दिया है। हमने उनके (भारतीय सिनेमा) समर्थन में यह फैसला लिया है और उम्मीद करते हैं कि वे भी हमारा समर्थन करेंगे।”

प्रतिबंध हटने के बाद पहली फिल्म के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्धिकी की ‘फ्रीकी अली’ दिखाई जाएगी।

कुछ भारतीय फिल्मकारों द्वारा बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending