Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डेविड से मुलाकात के दौरान नशे में थीं विक्टोरिया

Published

on

विक्टोरिया

Loading

विक्टोरियालंदन| गायिका से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि जब वह पहली बार डेविड बेकहम से मिली थीं तो वह नशे में थी और यह पहली नजर का प्यार था। वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘वोग’ पत्रिका के अक्टूबर में आने वाले अंक में इस फैशन डिजाइनर ने पूर्व फुटबॉलर के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।

पूर्व स्पाइस गर्ल की मुलाकात 1997 में इस दिग्गज फुटबॉलर से एक चैरिटी मैच के दौरान हुई। उस समय बैंड अपनी प्रसिद्धि की ऊंचाई पर था।

विक्टोरिया ने कहा, “फुटबॉल के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिला। और हां, पहली नजर का प्यार भी हुआ।”

डेविड और विक्टोरिया ने 1999 में शादी कर ली थी। उनके चार बच्चे ब्रुकलिन (17), रोमियो (14), क्रूज (11) और हार्पर (5) हैं।

विक्टोरिया ने यह भी कहा कि डेविड परिवार को समय देते हैं और फुटबाल खेलों के दौरान भी जब अन्य खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ मस्ती में मशगूल होते हैं, डेविड अपने परिवार के साथ नजर आते हैं और उनकी यही बात उन्हें भा गई।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending