Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिम्बाब्वे : मुगाबे ने 7 कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त किया

Published

on

Loading

हरारे| जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने नेतृत्व में फेरबदल जारी रखते हुए दो मंत्रियों और पांच उपमंत्रियों समेत सात और कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसी महीने शुरू हुए फेरबदल में बर्खास्त कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को सरकारी मीडिया द्वारा जारी राष्ट्रपति के बयान के हवाले से बताया कि कैबिनेट से बाहर किए गए मंत्रियों में राष्ट्रपति संबंधी मामलों के राज्यमंत्री फ्लोरा बुका, उपराष्ट्रपति दफ्तर में राज्य मंत्री सिलवेस्टर नगुनी और स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, परिवहन, और न्याय मामलों के उपमंत्री शामिल हैं।

सत्ताधारी पार्टी में दशकों से जारी अंदरूनी कलह के बाद दिसंबर की शुरुआत में पूर्व उपराष्ट्रपति ज्वाइस मुजुरू के नेतृत्व वाले धड़े पर न्यायमंत्री एमर्सन मनांगग्वा के नेतृत्व वाले धड़े को मिली बढ़त इस फेरबदल का कारण बना। मुजुरू 10 साल तक मुगाबे के सहयोगी रहे। उन्हें राष्ट्रपति को पद से अपदस्थ करने की कथित तौर पर योजना बनाने के कारण बर्खास्त किया गया था। इससे पहले मुजुरू के करीबी माने जाने वाले सात कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था। हाल ही में बर्खास्त किए गए सात कैबिनेट मंत्रियों को भी मुजुरू का समर्थक माना जाता था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending