Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर होंगे ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित

Published

on

Loading

रणवीर होंगे 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित

मुंबई| ‘बैंड बाजा बारात’, ‘लुटेरा’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रणवीर सिंह को शुक्रवार को ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाजा जाएगा। रणवीर ने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही लूटी है। रणवीर को यह पुरस्कार यहां दिन में आयोजित होने वाले एक समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिलेगा। यह पुरस्कार ‘लोकमत’ की ओर से दिया जा रहा है।

2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से हिंदी सिनेजगत में कदम रखने वाले रणवीर के लिए वर्ष 2015 सफल रहा। ‘लोकमत महाराष्ट्रिय ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भीड़ से कुछ अलग करने वालों व राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने और ब्रांड महाराष्ट्र को भारत व विश्व में चमकाने वाले व्यक्ति को सम्मान स्वरूप दिया जाता है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर की भूमिका महाराष्ट्र के गर्व पेशवा बाजीराव से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है। पूर्व में महानायक अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

इस साल ज्यूरी सदस्यों में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल, चर्चित अधिवक्ता उज्जवल निकम, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, कारोबारी हर्ष गोयनका, दिग्गज पत्रकार अयजा मेमन, फिल्मकार मधुर भंडारकर व अन्य शामिल रहे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending