Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

10 साल में राहुल जो न कर सके, राजग ने 10 दिन में किया : स्मृति

Published

on

smriti-irani-rally

Loading

लखनऊ/अमेठी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। स्मृति ने लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पर पहुंचते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जो काम 10 साल में नहीं कर पाए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने 10 दिन में कर दिखाया।

स्मृति ने कहा कि 12 मई को मेरे पिछले दौरे पर किसानों ने यूरिया उपलब्ध कराने की विशेष मांग की थी। वे 10 वर्षों से इसके लिए परेशान थे। मैंने उनसे किया वादा निभाया है। राहुल जो 10 साल में नहीं कर पाए, वह हमारी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 10 दिन के अंदर कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि सोमवार रात ही यूरिया की पूरी खेप अमेठी पहुंच गई। इसे किसानों में बांटा जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री इसके बाद अमेठी के लिए रवाना हो गईं, वहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 12 मई को अमेठी दौरे के दौरान स्मृति ईरानी ने 25 हजार गरीब परिवारों से उनके पहले प्रीमियम के भुगतान का वादा किया था। मंगलवार को वादे के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत कुल 25 हजार परिवारों का प्रीमियम भुगतान करेंगी।

इसके बाद अमेठी विधानसभा क्षेत्र के मिसरौली, गौरीगंज के कमलानगर, जगदीशपुर के भागीरथपुर और तिलोई के नहर कोठी में सभाओं को संबोधित करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम छह बजे तिलोई में उनका आखिरी कार्यक्रम है। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगी, जहां से दिल्ली लौट जाएंगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending