Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हॉरर किलिंग : दलित से मुस्लिम लड़की के शादी रचाने पर गर्भवती को जिंदा फूंका

Published

on

हॉरर किलिंग, शादी, गर्भवती, गुंडाकानाला, दलित, मुस्लिम

Loading

बंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा में कथित तौर पर हॉरर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां एक परिवार ने दूसरे धर्म के दलित व्यक्ति से शादी करने के आरोप में 21 साल की गर्भवती बेटी को जिंदा जलाकर फूंक दिया।

घटना बीते शनिवार यानी 4 जून की है। मामला जिले के मुद्देबिहाल तालुका में गुंडाकानाला गांव का है। मृतक महिला की पहचान बानू बेगम के रूप में की गई है।

हॉरर किलिंग, शादी, गर्भवती, गुंडाकानाला, दलित, मुस्लिम

सूत्रों के अनुसार बानू वाल्मिकी जाति के सायाबन्ना शारानप्पा कन्नूर के साथ घर छोड़कर चली गई। वहां से वह गोवा चली गईं थी जहां दोनों ने शादी रचा ली थी। वहीं,  सायाबन्ना शारानप्पा कन्नूर को भी बुरी तरह से पीटा गया है। वह इस वक्‍त हॉस्पिटल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार एक ही गांव के रहने वाले बानू और कन्नूर में प्यार में हो गया था। लेकिन बानू का परिवार हमेशा से इस रिश्ते के खिलाफ था। बानू परिवार ने कन्नूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत थाने में केस भी दर्ज कराया था।

केस दर्ज होने के दो दिन बानू और कन्नूर गांव छोड़कर गोवा भाग गए और कोर्ट मैरिज करने के करीब चार दिन वापस गांव लौट आए।

कन्नूर के वापस लौटने पर पुलिस ने मामले में छानबीन की जिसके बाद उसके सिर से पोक्सो एक्ट हटा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर बानू का परिवार बहुत नाराज हुआ। बौखलाए परिवारीजनों ने बेटी को पहले बुरी तरह मारा पीटा और उसे जिंदा जला दिया।

पुलिस ने बानू की मां, बहन, भाई और जीजा को घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य दो आरोपित बानू की बड़ी बहन और भाई पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending