Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उत्तर प्रदेश में लू से 10 की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

हालांकि राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिन में कई जगहों पर बारिश होने की सम्भावना है।

पूरे राज्य में अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, पेचिश, उल्टी और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ह़ुई है।

राज्य में बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा गर्मी है, जहां औसत तापमान 47 डिग्री चल रहा है। बांदा और महोबा जिलों में भी लू का कहर जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, लू और हीट स्ट्रोक के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अवध क्षेत्र में छह बच्चों की मौत हो गई।

रोजा इफ्तार के बाद हरवातंद गांव में 120 से अधिक लोग जहरीला भोजन

इटावा, मैनपुरी, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हरदोई और औरैया में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

पूर्वाचल में मिर्जापुर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसके बाद सोनभद्र में 45.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणासी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले – बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर सर्वाधिक गर्म रहे, जहां औसत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending