Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिमाचल : मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Published

on

Loading

शिमला | हिमाचल प्रदेश में नौ दिनों के नवरात्र पर्व की शुरूआत पर मंगलवार को मंदिरों में देश के विभिन्न भागों से की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। उत्तर भारत में सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक बिलासपुर जिले के नैना देवी मंदिर में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से भक्तों का जमावड़ा लगा है। उना जिले के चिंतपुरनी मंदिर और कांगड़ा जिले के ज्वालाजी एवं ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

नैना देवी मंदिर से एक अधिकारी ने  बताया कि नौ दिनों के पर्व के दौरान हर रोज 30,000 से 40,000 श्रद्धालुओं के मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नौ दिन की अवधि के दौरान मंदिर दिन में केवल दो घंटे के लिए ही बंद रहेगा। हालांकि मंदिरों में नारियल के चढ़ावे पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा, जिससे आतंकी हमलों के खिलाफ एहतियात बरती जा सके। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि  सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में भीड़ का प्रबंधन करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending