Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हाथ धोने के कीर्तिमान को मिली गिनीज बुक की मान्यता

Published

on

hand wash

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक साथ 12 लाख 76 हजार 425 विद्यार्थियों द्वारा विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धोने के कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की मान्यता मिल गई है। इस विश्व कीर्तिमान को गिनीज बुक की अधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज किया गया है। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी 51 जिलों में 13 हजार 196 स्थानों पर हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में एक ही समय पर 12 लाख 76 हजार 425 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।

इससे पहले हाथ धुलाई का विश्व रिकार्ड अर्जेटीना, पेरू और मैक्सिको के नाम दर्ज था। इन तीन देशों में 14 अक्टूबर 2011 को अलग-अलग स्थान पर एक साथ सात लाख 40 हजार 870 लोगों ने हाथ धोकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। मध्यप्रदेश ने इस कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए 15 अक्टूबर 2014 को एक साथ हाथ धुलाई का नया विश्व कीर्तिमान बनाया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव अरूणा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि स्वच्छता के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2014 को राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में साबुन से हाथ धुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सत्यापन के लिए प्रदेश के 19 हजार 735 स्कूलों की वीडियोग्राफी की गई थी। इन स्कूलों के बच्चे 13 हजार 196 केंद्रों पर हाथ धुलाई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में भागीदार सभी बच्चों के नाम सहित प्रमाणित विवरण और स्कूलवार अनकट (बिना किसी छेड़छाड़ के) वीडियोग्राफी गिनीज बुक को भेजी गई थी। गिनीज बुक द्वारा इस प्रमाणित विवरण के आधार पर ही विश्व हाथ धुलाई के नए विश्व कीर्तिमान को मान्यता दी गई है।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending