Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

’35 फीसदी ग्रामीण भारतीय अब भी अशिक्षित’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सामाजिक-आर्थिक और जातिआधारित जनगणना (एसईसीसी) के आंकड़े शुक्रवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दिए। इन आकंड़ों से पता चला है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 35 फीसदी भारतीय निरक्षर हैं। सबसे अधिक अशिक्षित लोगों की संख्या (47.58 फीसदी) राजस्थान में है। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि निरक्षरता में राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश का स्थान आता है यहां पर 44.19 फीसदी ग्रामीण आबादी अशिक्षित है। बिहार और तेलंगाना में क्रमश: 43.85 और 40.42 फीसदी लोग अशिक्षित हैं।

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों में केवल 3.45 फीसदी आबादी ऐसी है जो स्नातक है। इस श्रेणी में दिल्ली सबसे आगे है, जहां 9.62 फीसदी लोग स्नातक हैं। गोवा, पुडुचेरी और केरल में क्रमश: 9.62, 9.48 और 7.75 फीसदी लोगों ने उच्च शिक्षा ग्रहण की हुई है। आंकड़ों के मुताबिक घर और प्राथमिक शिक्षा के मामले में गुजरात सभी राज्यों से आगे है। राज्य में 27.99 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की है।

इस श्रेणी में गुजरात के बाद त्रिपुरा और दादरा नगर हवेली का स्थान आता है। यहां पर क्रमश: 25.93 और 24.32 फीसदी लोगों ने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की हुई है। पूरे देश में केवल 17.78 फीसदी लोगों ने ही प्राथमिक शिक्षा पूरी की है। जनगणना के मुताबिक, दिल्ली और गोवा में सबसे अधिक लोगों ने माध्यमिक स्तर तक शिक्षा ग्रहण की है, वहीं अगर राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो केवल 5.41 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जो माध्यमिक स्तर तक पढ़े हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending