Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘हाथी दांत की रानी’ को लेकर चीन के सोशल मीडिया में उबाल

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन में एक महिला कारोबारी पर करीब 1.9 टन हाथी दांत की तस्करी का आरोप लगने पर सोशल मीडिया पर उसे जबर्दस्त आलोचना झेलनी पड़ रही है। कारोबारी महिला पर तंजानिया के डार ऐस सालम की एक अदालत में आरोप तय किया गया है। माना जा रहा है कि महिला कारोबारी यांग फेंगलन ने 2000 और 2014 के बीच लाखों अमेरिकी डॉलर के हाथी दांत की खरीद-फरोख्त की।

‘हाथी दांत की रानी’ नाम से कुख्यात इस महिला को लेकर चीन की सोशल मीडिया में जबर्दस्त बहस छिड़ी हुई है। लोगों ने उसके बर्ताव को लेकर अपना आक्रोश और तंजानिया की अदालत के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। यही नहीं, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से न्याय की मांग की है।

‘टेंसेंट न्यूज’ (एक नई ऐप) पर ही इस तस्करी को लेकर चार दिनों के अंदर 20,670 कमेंट आ चुके हैं।

एक वेब उपयोगकर्ता हुईजिन जिलिन (22) ने कमेंट किया, “कोई व्यापार नहीं, कोई हत्या नहीं। यांग का रवैया उन मासूम हाथियों को मारने से कहीं ज्यादा बुरा है। मानव हितों के लिए जानवरों को मारना अमानवीय है।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending