Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी वैज्ञानिक ने दुर्लभ पक्षी को मारा, जबर्दस्त विरोध

Published

on

Loading

बीजिंग। अमेरिका के एक जीवविज्ञानी को सोलोमन द्वीप में अनुसंधान के लिए एक दुर्लभ पक्षी को मारने पर जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जीव विज्ञानी क्रिस फिलार्डी ने दुर्लभ नर किंगफिशर पक्षी की तस्वीरें खींचने के बाद उसे मार दिया। यह पक्षी इतना दुर्लभ है कि इसे अक्सर ‘भुतहा पक्षी’ कहकर पुकारा जाता है।

न्यूयॉर्क में अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में पैसिफिक प्रोग्राम के निदेशक क्रिस को यह नर किंगफिशर पिछले माह सोलोमन द्वीप में दूरदराज पहाड़ी इलाके गुआडल कैनाल में दिखा था, जहां वह शोध करने गए थे। क्रिस ने 23 सितंबर को म्यूजियम की वेबसाइट पर एक ब्लॉग में लिखा यह एक ऐसा पक्षी था,जो मैंने करीब 20 वर्षो में पहली बार देखा था। यह दुनिया के सबसे दुर्लभ पक्षियों में से एक था, जो वहां मेरे सामने था। मानो कोई काल्पनिक पक्षी जीवित हो उठा हो।

ब्रिटिश समाचार-पत्र ‘द इंडीपेंडेंट’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस ने पक्षी के मरने की पुष्टि की और कहा कि आगे के शोध के लिए इसे एक नमूने के तौर पर सहेज कर रखा गया है। समाचार-पत्र के अनुसार, दुर्लभ नर किंगफिशर को मारने की वजह से वैज्ञानिक समुदाय में जबर्दस्त आक्रोश है। लेकिन क्रिस का तर्क है कि मृत पक्षी के शोध से बड़े स्तर पर वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है और आने वाले सालों में प्रजातियों की रक्षा की जा सकती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending