Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हरियाणा में शीत लहर के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 7 जनवरी (आईएएनएस)| हरियाणा सरकार ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में गंभीर शीत लहर के कारण सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ। सड़क, रेल और हवाई यातायात कोहरे के कारण प्रभावित हुए।

हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि भयानक शीत लहर के कारण सभी सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल शीतावकाश बाद सोमवार (आठ जनवरी) को खुलने वाले थे।

हरियाणा के नारनौल और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.5 डिग्री और 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल और भिवानी में क्रमश: न्यूनतम तापमान 4.5 और 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, जबकि औद्योगिक केंद्र लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.5 और 22.5 डिग्री के बीच बना रहा।

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल

Published

on

Loading

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति के इस फैसले फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि बम भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं। उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।”

इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने कहा कि जब से उन्होंने नामांकन जमा किया था, तब से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर दबाव बना रही थी।

Continue Reading

Trending