Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हमारे पास विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं : गम्भीर

Published

on

कोलकाता,कोलकाता-नाइट-राइडर्स,कप्तान-गौतम-गम्भीर,राजस्थान-रॉयल्स,व्यक्तिगत

Loading

कोलकाता | कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान गौतम गम्भीर ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं और वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के साथ अपनी किस्मत बदलना चाहेगी। मौजूदा चैम्पियन नाइट राइडर्स टीम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगी, जो उसका घरेलू मैदान है।

गम्भीर ने मैच से पहले कहा, “हम नहीं मानते कि हमारे बल्लेबाज विस्फोटक नहीं हैं। हम में भी रन बनाने की भूख है। हमने दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया है लेकिन शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण हम हारे हैं। हम अब अपनी किस्मत बदलने के लिए प्रयासरत हैं।” गम्भीर ने माना कि अब आगे जीत जारी रखने के लिए उनकी टीम को श्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

बकौल कप्तान, “अब तक क्या हुआ, यह मायने नहीं रखता। अधिकतर टीमें समान रूप से संतुलित हैं। आप किसी को हल्के में नहीं ले सकते। अब हमें वापसी करना है और इसके लिए हमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending