Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हत्या के प्रयास व जबरन वसूली में विधायक को जेल

Published

on

kamal kishore

Loading

रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के विधायक कमल किशोर भगत को रांची की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के 23 साल पुराने मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने मंगलवार को बताया कि भगत और आजसू के अन्य सदस्यों को सोमवार को दोषी ठहराया गया था। अदालत द्वारा मंगलवार को सजा सुनाए जाने के बाद भगत को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।

भगत के खिलाफ दर्ज शिकायत के अनुसार, वह वर्ष 1993 में तंत्रिकातंत्र विशेषज्ञ चिकित्सक के.के. सिन्हा के क्लिनिक में घुस गए थे और पटना में पार्टी की रैली के लिए चंदा मांगा था। चिकित्सक ने जब चंदा देने से मना कर दिया तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया। बाद में चिकित्सक के सुरक्षाकर्मियों ने भगत और आजसू के दो सदस्यों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी, जिससे एक आजसू सदस्य की जान चली गई थी। भाजपा और आजसू ने वर्ष 2014 का राज्य विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending