Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केन्द्रीय मंत्री कुशवाहा को राजद में आने का निमंत्रण

Published

on

पटना,बिहार विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री पद,राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन,राष्ट्रीय जनता दल,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी,अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा

Loading

पटना | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हो रहे किचकिच के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को अपने साथ आने का निमंत्रण दिया है। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा, “उपेन्द्र के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में दम है। अगर हिस्सेदारी और अहम की बात है तो राजग छोड़कर राजद में आएं, हम लोग उनका स्वागत करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि रालोसपा के महागठबंधन (राजद-जदयू) में शामिल होने से यह गठबंधन और मजबूत हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान भी राजग में छटपटा रहे हैं। इसके पूर्व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा था कि उपेन्द्र अच्छा लड़का है। उसमें मुख्यमंत्री बनने की योग्यता है। मुख्यमंत्री बनने के लिए अगर कह रहा है तो इसमें गलत क्या है? उल्लेखनीय है कि रालोसपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर राजग से कुशवाहा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की है।

इस बीच सोमवार को कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर भाजपा में टकराव है। भाजपा नेता अलग-अलग दावे कर रहे हैं। ऐसे में रालोसपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनकर एक रास्ता दिखाया है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि राजग में विवाद देखकर जो लोग खुशी मना रहे हैं, उन्हें जल्द निराशा मिलने वाली है। राजग पूरी तरह एकजुट है।

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending