Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड के चिकित्सकों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू

Published

on

हड़ताल

Loading

हड़तालरांची| मेडिकल सुरक्षा अधिनियम लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के चकित्सकों ने बुधवार को तीन दिवस हड़ताल शुरू की है। हड़ताल का आह्वान झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएसए) ने किया है, जिसका इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने समर्थन किया है। आईएमए की झारखंड इकाई निजी चिकित्सकों के साथ 30 सितम्बर को हड़ताल में शामिल होगी।

जेएचएसए के सचिव विमलेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हमारी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए हमने बुधवार से कार्य का बहिष्कार करना शुरू किया है। आपात सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है।”

बहिरंग विभाग की सेवाओं पर हड़ताल का असर पड़ा है। रोगियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि चिकित्सकों ने उनका उपचार करने से इनकार कर दिया है।

चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग के अलावा चिकित्सकों ने बिना गैर प्रैक्टिस भत्ता दिए निजी प्रैक्टिस बंद करने के सरकारी कदम का भी विरोध किया है।

चिकित्सकों की मांग है कि उनके कार्य की अवधि तय की जानी चाहिए। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का विरोध किया है।

विमलेश कुमार ने कहा, “अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो हम सामूहिक इस्तीफे का विकल्प चुनेंगे। सभी चिकित्सक दो अक्टूबर को इस्तीफा देंगे, जिसे 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार, झारखंड में 7500 चिकित्सक होने चाहिए, जबकि केवल 1100 चिकित्सक हैं।

इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने चिकित्सकों से काम पर लौटने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending