Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड में नगर निकाय चुनाव परिणाम थोड़ी देर में

Published

on

Loading

झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2018 के लिए मतगणना चल रही है। झारखंड में 34 नगर निकाय चुनाव परिणाम का इंतजार है। सभी दलों में यह उत्सुकता है कि कौन सा दल बहुमत में रहेगा। झारखंड नगर निकाय चुनाव रिजल्ट से आगामी विधानसभा चुनाव 2018 की झलक भी देखने को मिल सकती है।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2018 के लिए 16 अप्रैल पांच नगर निगम, 16 नगरपालिका परिषद और 13 नगर पंचायत के लिए मत 16 अप्रैल को वोट डाले गए थे। झारखंड में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पार्टी आधार पर हो रहे हैं।

भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसु) सहित सभी दलों ने रांची के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

रांची की मौजूदा मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  झारखंड निकाय चुनाव 2018 में 52.23 प्रतिशत वोट पड़े थे। झारखंड राज्य की सबसे बड़ी शहरी लोकल बॉडी रांची नगर निगम में सबसे कम 49.3 प्रतिशत वोट ही पड़े थे।

झारखंड निकाय चुनाव में मेयर के पांचों पद पर भाजपा का कब्जा हो गया। रांची नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा की आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के संजीव विजयवर्गीय ने अपनी विजय दर्ज की।

मोदीनगर नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
गिरिडीह नगर निगम
रांची नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम

हजारीबाग नगर निगम से भाजपा की मेयर प्रत्याशी रौशनी तिर्की ने विजय हासिल की।

प्रादेशिक

महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस के एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया है।

कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

Continue Reading

Trending