Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हज यात्रा सफल रही : सऊदी अरब

Published

on

हज यात्रा

Loading

हज यात्रारियाद। सऊदी अरब ने गुरुवार को इस बार की हज यात्रा को सफल बताया। सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद ने एक बयान में हज के सफल आयोजन के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस, सर्वोच्च हज समिति और प्रिंस मोहम्मद बिन नाइफ बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद को बधाई दी।

सऊदी अरब प्रशासन ने सोमवार को बताया कि हज यात्रियों की संख्या 18 लाख को पार कर गई, जिसमें से 13 लाख विदेशी हैं। देश ने धार्मिक स्थलों को संभावित आतंकवादी हमले से बचाने के लिए सख्त सुरक्षा कदम उठाए हैं।

सऊदी अरब स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ चुनिंदा कदमों के जरिये बुधवार को हज को महामारी मुक्त घोषित किया। इसमें सभी यात्रियों के लिए जरूरी टीकाकरण शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending