मुख्य समाचार
स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ूंगा, राजनीति से नहीं : गांगुली
वाराणसी/कोलकाता| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वह स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने को तैयार हैं लेकिन उनका राजनीति में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांगुली को नामित किया। गांगुली के अलावा मोदी ने कई अन्य चर्चित हस्तियों को इस काम के लिए नामित किया है।
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए गांगुली को स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने का न्यौता दिया। मोदी के न्यौते को स्वीकार करते हुए गांगुली ने कहा, “यह एक अच्छा काम है। मैं जब स्वदेश लौटूंगा तब उपयुक्त तरीके से इस अभियान में हिस्सा लूंगा।” गांगुली अभी बतौर कमेंटेटर आस्ट्रेलिया में हैं। वह भारत तथा आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के कमेंटरी के लिए मेलबर्न में हैं।
गांगुली ने कहा, “हमारा देश विशाल है। यहां सफाई एक प्रमुख मुद्दा है। सफाई जरूरी है। मैं सफाई अभियान से जुड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन राजनीति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं है।” इससे पहले भी मोदी कई खेल हस्तियों को इस काम के लिए नामित कर चुके हैं। इनमें भारत रत्न से अलंकृत महान क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ आदि प्रमुख हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात