Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र में जन-धन योजना में 75 लाख खाते खुले

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दावा किया है कि राज्य में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत अब तक 75 लाख परिवारों के बैंक खाते खुल गए हैं, वहीं 45 लाख परिवारों को रुपे कार्ड भी दिया जा चुका है। वित्त विभाग की एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा जोखा पेश करते हुए मलैया ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, आर्थिक विकास दर 11.08 प्रतिशत पर पहुंच गई है। साथ ही राजस्व आय में बीते वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

इतना ही नहीं राज्य द्वारा लिए गए कर्ज की राशि तो बढ़ी है मगर इस पर दिए जाने वाले ब्याज का प्रतिशत कम हुआ है।

उन्होंने बताया कि राज्य में एक करोड़ चार लाख 39 हजार से ज्यादा परिवार है, इनमें से 75 लाख परिवारों ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा लिए हैं। अब विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली राशि इन बैंक खातों में जाने लगेगी।

राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों का हवाला देते हुए मलैया ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते और पेंशन पाने वालों की महंगाई राहत अब 90 प्रतिशत से बढकर 107 प्रतिशत हो गई है। और राज्य के कोषालयों में ई-पेमेंट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण के लिए पांच विभागों में वित्तीय सलाहकारों की नियुक्त कर दी गई है। इसके अलावा अन्य स्तरों पर प्रशासकीय सुधार किया जा रहा है।

मलैया ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां के सभी 50 हजार 982 गांवों का मास्टर प्लान बन चुका है और उसे ग्राम सभाओं से अनुमोदित कर बेवासाइट पर दर्ज कर दिया गया है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending