Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सुषमा स्वराज की मुरीद हुईं इवांका, बताया करिश्माई विदेश मंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूएन जनरल असेंबली के सेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से मुलाकात की। इस बातचीत में दोनों महिला राजनीतिज्ञों के बीच उद्यमशीलता और कार्यबल के विकास पर बातचीत हुई। इवांका इस मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज से काफी प्रभावित नजर आईं और उन्होंने विदेश मंत्री की तारीफ में एक ट्वीट भी किया।

उल्लेखनीय है कि सुषमा अमेरिका की सप्ताह भर की यात्रा में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। उनके सत्र में भाग लेने वाले नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।

सुषमा से मुलाकात के बाद ट्वीट में इवांका ने लिखा कि मैं लंबे समय से भारत की कुशल और करिश्माई विदेश मंत्री का सम्मान करती आ रही हूं और इस बार उनसे मिलना वाकई में सम्मान की बात थी। इवांका ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि हमने महिलाओं की आंत्रप्रन्यॉरशिप पर काफी बातें की। इसके अलावा आने वाले जीईएस 2017 और भारत-अमेरिकी में वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि नवंबर 28 से 30 तक होने वाले ग्लोबल आंत्रप्रन्यॉरशिप समिट (जीईएस) को भारत और अमेरिका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इसका आयोजन हैदराबाद में होगा। यह समिट सालाना तौर पर होती हैं, जिसमें दुनिया भर के आंत्रप्रन्योर, निवेशक और बिजनस लीडर हिस्सा लेने आते हैं। इस ग्लोबल आंत्रप्रन्यॉरशिप समिट में इवांका ही अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व करेंगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending