Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुषमा ने यमन पर लोकसभा में बयान दिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे व नारेबाजी के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि संकट ग्रस्त यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रयास था। सुषमा ने अपने बयान में कहा, “हमने कठिन परिस्थितियों में यमन में रह रहे भारतीयों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला।”

उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संयुक्त प्रयास था, जिसमें सभी ने सहयोग किया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने यमन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के प्रयास को आगे बढ़ाया।”

इस दौरान विपक्ष ने उनके बयान को बाधित करने की हर संभव कोशिश की और भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष की आसंदी के नजदीक जमा हो गए।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इसके कुछ मिनट पहले ही भूमि अधिग्रहण विधेयक सदन में पेश किया था।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने ‘भूमि विधेयक वापस लो’ और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा लगाया।

विदेश मंत्री के बयान पूरे करने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending