Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया का अलेप्पो में जहरीली गैस के इस्तेमाल से इनकार

Published

on

जहरीली गैस

Loading

जहरीली गैसदमिश्क। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने उत्तरी अलेप्पो प्रांत में सेना द्वारा गैस हमले किए जाने से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने सीरियाई सेना द्वारा विद्रोही नियंत्रित सुकरी क्षेत्र पर गैस हमला करने से इनकार किया, जिसे कथित तौर पर बुधवार को किया गया।

मंत्रालय ने विद्रोहियों और उनके क्षेत्रीय व अंतराष्ट्रीय समर्थकों पर सीरिया के नागरिकों के खिलाफ गैस हमलों का आरोप लगाया। त्रालय ने यह भी कहा कि वह इस तरह के अपराधों की जांच के लिए रासायनिक हथियार निषेध संगठन के साथ सहयोग करने को तैयार है।

इससे एक दिन पहले बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सीरियाई सेना पर अलेप्पो के पड़ोसी क्षेत्र सुकरी में क्लोरीन गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इस हमले के बाद नागरिकों को घुटन और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending