Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

सिर्फ दाल-रोटी के दिन लदे, नए प्रयोग का जमाना : संजीव कपूर

Published

on

Loading

मुंबई| अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय शेफ संजीव कपूर कहते हैं कि हर भारतीय के घर की रसोई में पारंपरिक दाल-रोटी से हटकर कई नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। उन्होंने टीवी रिएलिटी शो ‘मास्टर शेफ इंडिया’ के नए संस्करण की तैयारी के लिए आयोजित एक सत्र में कहा है कि एक समय था, जब लोग दाल-रोटी तक ही खुश थे, लेकिन अब हर रसोई में नए नए प्रयोग जारी हैं।

उन्होंने कहा कि बात चाहे इतालवी पास्ता में देसी स्वाद लाने की हो, या बटाटा वड़ा को भारतीय बर्गर के रूप में पेश करने की, भारतीय हमेशा व्यंजनों के साथ प्रयोग करते रहते हैं। टीवी कार्यक्रम ‘खाना-खजाना’ के मेजबान के रूप में देश की हर रसोई में पहचाने जाने लगे 50 वर्षीय संजीव कहते हैं कि अपने 20 वर्षों के करियर में उन्होंने भारतीय पाक कला में बदलाव की लहर देखी है। संजीव ने बताया कि भारतीय पाक कला में कई बदलाव हुए हैं। टेलीविजन पर पाक कला से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने अपने पाक कौशल को अपने स्तर पर निखारा है। वे अपनी खुद की पाक विधियां विकसित करने लगे हैं। अब शेफ भी नई विधियां प्रयोग करने में हिचकते नहीं हैं।

मनोरंजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मास्टर शेफ इंडिया’ के जज संजीव ने कहा, “ऐसा नहीं है कि भारतीयों में सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों के प्रति उत्सुकता और लगाव बढ़ रहा है, बल्कि देश के अंदर भी अलग अलग-अलग क्षेत्र के व्यंजनों के प्रति बढ़ता लगाव देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए उत्तर भारत में भी अब लोग डोसा और इडली पसंद करने लगे हैं।” संजीव ने कहा कि अब व्यंजन क्षेत्रों के आधार पर बंटे नहीं रह गए हैं। जैसे कि पहले डोसा सिर्फ दक्षिण भारतीयों का पसंदीदा था, लेकिन अब दूसरे क्षेत्रों में भी लोग चाव से डोसा खाते हैं।

उन्होंने कहा कि किताबों, इंटरनेट, टेलीविजन, लोगों की उत्सुकता जैसे बहुत से कारणों से क्षेत्रीय व्यंजनों की विधियां दिन प्रतिदिन परिष्कृत होती जा रही हैं। संजीव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व्यंजन भी अब लोगों की पसंद बन गए हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को वैकल्पिक भोजन के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब लोग इन्हें नियमित और मुख्य भोजन के रूप में भी अपनाने लगे हैं।

पाक कला पर कई किताबें लिख चुके संजीव एक रेस्त्रां के मालिक भी हैं और ‘संजीव कपूर के किचन खिलाड़ी’ और ‘मास्टर शेफ इंडिया’ जैसे पाक कला आधारित टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। संजीव द्वारा विकसित व्यंजनों का लुत्फ कई शहरों में मौजूद उनके रेस्त्राओं में उपलब्ध ‘सिग्नेचर बाय संजीव कपूर’, ‘ब्रूकलीन शफल डिनर’, ‘ऑपशन बाय संजीव कपूर’, ‘सुरा वी’, ‘द येलो चिली’ और ‘खजाना’ में लिया जा सकता है।

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending