Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सितारा देवी की अंत्येष्टि गुरुवार को

Published

on

Loading

मुंबई| विख्यात कथक नृत्यांगना सितारा देवी (94) का एक लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके दामाद ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह होगा। सितारा देवी के दामाद राजेश मिश्रा बताया, “उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया जाएगा। हम उनके बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं, जो एक शो के लिए विदेश गए हुए हैं।”

सितारा देवी को पूर्व में कंबाला हिल हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें बाद में जसलोक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सितारा देवी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending