Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिडनी : बंदूकधारी का शहर में बम लगा रखने का दावा

Published

on

Loading

सिडनी| आस्ट्रेलिया के सिडनी के लिंडट कैफे में 30 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी ने दावा किया है कि उसने कैफे तथा शहर के अन्य स्थानों पर बम लगा रखे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लिंडट चॉकलेट कैफे से बच निकले तीन पुरुषों और दो महिलाओं ने मीडिया को बताया कि बंदूकधारी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि कैफे में दो बम लगे हैं, इसके अलावा उसने शहर के अन्य स्थानों पर भी बम लगाए हैं।

बंदूकधारी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक झंडा मुहैया कराने तथा आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के साथ बात कराने की मांग भी की है।

कैफे से बाहर निकले लोगों ने बताया कि बंदूकधारी ने बंधकों से कहा कि सभी उसे ‘भाई’ बुलाएं। उसने कहा कि अगर उसे आईएस का झंडा सौंप दिया जाएगा तो बंधक रिहा कर दिए जाएंगे।

सिडनी में के इस कैफे में बंधक संकट सुबह 9.40 बजे शुरू किया। सिडनी के मार्टिन प्लेस में सैकड़ों सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात हैं।

बंदूकधारी ने बंधकों को कैफे की खिड़की पर एक काला-सफेद इस्लामी झंडा पकड़ने को मजबूर किया, जिसमें लिखा है, “यहां कोई ईश्वर नहीं है, बल्कि अल्लाह, मुहम्मद उसके दूत हैं।”

घटना स्थल के वीडियो में एप्रन पहने दुकान के कर्मचारियों को खिड़कियों के पास देखा जा सकता है।

इलाके के आसपास की सड़कें और निकटवर्ती क्षेत्रों की सभी रेलगाड़ियां बंद कर दी गई हैं।

पुलिस ने सिडनी ओपेरा हाउस भी खाली करा दिया है। इसके साथ ही सिडनी हार्बर ब्रिज पर भी यातायात बंद करा दिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending