Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में विपक्षी नेता का इस्तीफा

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपेजी) के नेता बैनरी काइदा ने आम चुनाव में मिली हार के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की 475 में डीपेजे को सिर्फ 73 पर जीत हासिल हुई, जो कि 2012 के चुनाव में जीती गई सीट से 11 ज्यादा है, लेकिन काइदा खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए।

उन्होंने माना कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री शिंजो अबे की बेलगाम नीतियों को रोकने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने जापान के संविधान की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

चुनाव प्रचार के दौरान काइदा ने अबे की आर्थिक नीतियों ‘अबेनोमिक्स’ की आलोचना करते हुए कहा था कि यह देश में धन की विषमता को बढ़ावा दे रहा है।

अबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और इसकी सहयोगी कोमितो ने 326 सीटों पर जीत दर्ज कर आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending