Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

साइप्रस के तट पर बचाए गए 270 सीरियाई शरणार्थी

Published

on

Loading

निकोसिया| सीरिया के करीब 270 शरणार्थियों को लेकर यूरोप की ओर जा रहा जहाज कई घंटों तक पानी में बहता रहा, जिसके बाद इसे तुर्की के नियंत्रण वाले साइप्रस के उत्तरी तट पर रस्सियों के सहारे खींच कर लाया जा सका। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बचाव कार्य शनिवार को पूरी रात चला।

बयान के मुताबिक, नाव तुर्की के मरिसन बंदरगाह से इटली के लिए रवाना हुई थी।

रपटों के मुताबिक, 30 बच्चों सहित सीरियाई शरणार्थियों को शुरुआत में एक स्टेडियम में रखा गया। बाद में बहुत से शरणार्थी तुर्की वापस चले गए, लेकिन 10 को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

खबरों के मुताबिक, जहाज के चालक दल के सदस्य उसे साइप्रस तट पर छोड़ कर चले गए थे।

सितंबर में साइप्रस के अधिकारियों ने एक तट पर पहुंचते समय डगमगाई नौका से 340 सीरियाई नागरिकों को बचाया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending