Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सवा सौ करोड़ भारतीयों की ताकत से होगा भव्य भारत का निर्माण: मोदी

Published

on

पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नोटबंदी, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर

Loading

 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 30वें मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि नए भारत में 125 करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल दिखता है, जो भविष्य में एक भव्य और दिव्य भारत बनाएगा।

पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नोटबंदी, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर

उन्होंने अपील की कि देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर लें, इससे ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट में काफी वृद्धि देखने को मिली है। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती है। उनकी जन्म-जयंती पर डिजि-मेला का समापन होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30वें मन की बात कार्यक्रम में रेडियो और दूरदर्शन पर रविवार 11 बजे प्रसारित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी थी।

इसके बाद उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हम सब की प्रेरणा है। 23 मार्च को भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उन्होंने अपने सपने मां भारती की आजादी में समाहित कर दिए थे।

मोदी ने देश के युवाओं से अपील कि है कि जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं और प्रेरणा लें। चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी की संगठन शक्ति सामने आई थी।

सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपारण सत्याग्रह को अवश्य जानें। गांधी जी देश की नब्ज को समझते थे। गांधी जी ने संघर्ष और निर्माण दोनों सिखाया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending