Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वर्ष 2022 में अखिलेश भी गंगाजल से धुलवाएंगे मुख्यमंत्री आवास

Published

on

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश, विधानसभावार पार्टी, गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण

Loading

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्य की नई नवेली योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी, तो वह भी गंगाजल से मुख्यमंत्री आवास धुलवाएंगे। अखिलेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश, विधानसभावार पार्टी, गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण
उन्होंने कहा, “हार की समीक्षा हमने की है। अभी ये समीक्षा चल रही है। हम अब विधानसभावार पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। 15 अप्रैल से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह सदस्यता अभियान प्रदेशभर में पूरे दो माह चलेगा। इसके बाद 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।”

अखिलेश ने कहा, “हमें भरोसा है कि 2022 में हम फिर सत्ता में आएंगे। तब सभी सरकारी बिल्डिंगों में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करवाएंगे। हम तो फायर ब्रिगेड के दमकल में गंगाजल भरवाएंगे और 5, कालिदास मार्ग को धुलवाएंगे और आप पर भी डालेंगे।”

उन्होंने कहा, “ईवीएम में गड़बड़ी का अगर आरोप लग रहे हैं, तो जांच कराने में क्या दिक्कत है? काफी संख्या में लोग एफिडेविट में लिखकर देने को तैयार हैं कि हमें वोट दिया गया है।”

अखिलेश ने कहा, “हिमांशु कुमार आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने जो भेदभाव का आरोप लगाया है, वह बिल्कुल सही है। उन पर कार्रवाई बहुत अफसोस की बात है। इस समय तो एक ही जाति के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। हम नई सरकार को छह महीने का समय दे रहे हैं।”

भविष्य में किसी महागठबंधन की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, अभी उनकी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन है, जो बरकरार रहेगा।

अखिलेश ने कहा, “मुझे अब उस दिन का इंतजार है, जब आप लोग यूपी में होने वाली हत्या-रेप की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे, जैसे मेरी दिखाया करते थे।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending