Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सभ्य पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं रिहाना

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस | गायिका रिहाना का कहना है कि वह सभ्य पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं क्योंकि उन्हें यह विशेषता पुरुषों में अच्छी लगती है। ‘फीमेलफस्र्ट डॉट यूके डॉट’ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिच बेटर हेव माई मनी’ की गायिका ऐसे पुरुषों से आकर्षित होती हैं| जिनमें ज्ञान हो और जो अलग-अलग भाषाएं बोलकर उन्हें कुछ सिखा सकते हों।

टी मैगजीन ने रिहाना के हवाले से कहा मैं सभ्य पुरुषों से आकर्षित होती हूं। वह मुझे प्रभावित करते हैं। उनमें किसी डिग्री की जरूरत नही है| लेकिन उन्हें अन्य भाषाएं आनी चाहिए या दुनिया के अन्य भागों के बारे में पता होना चाहिए या फिर कलाकार या संगीतकार होने चाहिए |रिहाना (27) ने इस बात पर जोर दिया कि वह वर्तमान में अकेली हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending