Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपनों और उम्मीदों में हमेशा अमर रहेंगे डॉ. कलाम

Published

on

Loading

मिसाइलमैन और लोगों के राष्ट्रपति के रूप में मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आज हमारे बीच नहीं हैं। अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी डॉ. कलाम का भौतिक शरीर भले ही हमें अलविदा कह गया हो लेकिन अपनी शिक्षाओं, उम्मीदों के सहारे वह हमेशा अमर रहेंगे। जब-जब भारत के विकास की चर्चा होगी, डॉ. कलाम उसके प्रणेता के रूप में याद किए जाएंगे। कलाम साहब की उपलब्धियों की चर्चा करना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। उन्होंने देश को पृथ्वी, अग्नि, नाग मिसाइलों के साथ-साथ परमाणु सुरक्षा कवच और अंतरिक्ष तकनीक दी। वह जीवनभर युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने में लगे रहे। वह हमेशा ऊंचा सोचने और उसे पाने का संकल्प दोहराते रहे। इसका अहम उदाहरण उनके नेतृत्व में 11 मई 1998 को हुआ परमाणु परीक्षण था। इस परीक्षण में डॉ. कलाम की खास भूमिका थी। पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद ही देश परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया। डॉ. कलाम के इसरो के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर के पद पर रहते भारत ने पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया। उनके दिशा-निर्देशन में ही 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और देश अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बना। डॉ. कलाम ने स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया। उन्होंने भारतीय तकनीक से मिसाइल कार्यक्रम का विकास किया।

डॉ. कलाम की उपलब्धियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है लेकिन उनका दिल हमेशा आम आदमी की जिंदगी की बेहतरी के लिए धड़कता रहा। जब वह राष्ट्रपति बने तो भी राष्ट्रपति भवन की गरिमा व प्रोटोकॉल उनके सरल और अतुलनीय व्यक्तित्व के आड़े नहीं आया। बताया जाता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद कपड़ों से भरा एक बैग लेकर उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रवेश किया। फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बाकी सभी कमरे बंद करवा दिए और कहा कि मुझे तो एक कमरे में ही सोना है। पदमुक्त होने के बाद वह बस एक बैग लेकर ही राष्ट्रपति भवन से विदा हुए।

डॉ. कलाम के व्यक्तित्व का एक आकर्षक पहलू यह था कि बच्चों से मुलाकात के दौरान वह खुद बच्चे हो जाते। यही वजह है कि ताउम्र बच्चों से मिलने में उन्होंने कभी गुरेज नहीं किया। लाखों बच्चों से मुलाकात की। वे बच्चों की जिज्ञासा और उत्सुकता को शांत करने की कोशिश करते। भले ही कोई बच्चा बार-बार एक ही सवाल पूछे, मगर वह कभी नाराज नहीं होते। डॉ. कलाम उन्हीं के बीच बैठकर सवालों के जवाब देते।

कलाम साहब ने हमेशा देश को विकसित बनाने का सपना देखा। इसके लिए वे देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की वकालत करते थे। वह कम्प्यूटर, प्रौद्योगिकी विकास जैसे क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने की बात करते थे। उनका मानना था कि गुणी वैज्ञानिकों, सक्षम शिक्षकों और शिल्पकारों व प्राकृतिक स्त्रोतों के जरिये इसे हासिल किया जा सकता है। डॉ. कलाम का मानना था कि विकसित होने के बाद देश को और खुशहाली के रास्ते पर ले जाना होगा।

बच्चों से लेकर नौजवान तक उनमें उम्मीद की किरण देखते थे। गरीबी, बेरोजगारी और परेशानियों से जूझते देश को उन्होंने सपने देखने सिखाया। वे हमेशा कहते थे- कामयाब वही होते हैं, जो बड़े सपने देखते हैं। यकीनन जिसने उन्हें सुना, देखा या पढ़ा होगा वह जरूर बड़े सपने देखेगा और कामयाब भी होगा। विजन-2020 का वह सपना जिसकी बात डॉ. कलाम हमेशा किया करते थे, उसके सहारे आज देश तरक्की की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार है।

डॉ. कलाम अपने इन्हीं सपनों और उम्मीदों के सहारे अमर हो चुके हैं। अपनी सोच, शिक्षाओं और ज्ञान के माध्यम से वह हमेशा अमर रहेंगे। ऐसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कोटि-कोटि नमन…

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending