Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संवाद ही जनतंत्र की आत्मा है : राम नाईक

Published

on

संवाद ही जनतंत्र की आत्मा है, राम नाईक, राज्यपाल, प्रशासन

Loading

संवाद ही जनतंत्र की आत्मा है, राम नाईक, राज्यपाल, प्रशासन

                     राम नाईक

लखनऊ  | उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने  कहा कि संवाद जनतंत्र की आत्मा है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में अपना ही आनंद है और ऐसा संवाद जब संगठन के माध्यम से होता है, तो उसका अधिक लाभ मिलता है

और हर तरह की समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया हाल में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 60वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

इस मौके पर 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले संगठन के आजीवन सदस्यों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि जो लोग सेवा में हैं उन्हें यह मानना चाहिए कि सेवा का काल जन पीड़ा को दूर करने के लिए होता है। अपनी सेवा के माध्यम से अपने दायित्व के प्रति न्याय करें। सेवानिवृत्तों का संगठन सेतु की तरह काम करे।

इस मौके पर पूर्व न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ ने कहा कि सेवानिवृत्त लोगों के लिए व्यस्त रहना ही सबसे बड़ा मंत्र है। अपने कार्यक्षेत्र को विस्तृत करें।

उनका कहना है कि प्रशासन सेवानिवृत्त लोगों की पीड़ा को समझे।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending