Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में चुनाव पूर्व गोलीबारी, 1 की मौत

Published

on

Loading

कोलंबो| श्रीलंका में संसदीय चुनाव से पहले शुक्रवार को राजधानी कोलंबो में कुछ हथियारबंद लोगों ने सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के समर्थकों पर शुक्रवार को गोली चला दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ‘कोलंबो गजट’ के मुताबिक, यह घटना कोटाहेना उपनगरीय इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि यूएनपी समर्थक कोटाहेना इलाके में वित्त मंत्री रवि करुणानायके के लिए प्रचार कर रही थीं, जब दो वाहनों में सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनसेकरा ने कहा कि मृतक महिला थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि आगामी संसदीय चुनाव से पूर्व गोलीबारी में यह पहली मौत है।

श्रीलंका में 17 अगस्त को चुनाव होना है और यूएनपी तथा युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस इसमें मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending