Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका आतंकी हमला : ईसा मसीह की मूर्ति पर दिखें खून के धब्बे

Published

on

Loading

श्रीलंका में बम धमाकों में मृतकों की संख्या 290 पहुंच गई है। 450 से अधिक लोगों को घायल बताया जा रहा है।इस धमाके की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल भी रही है।

नेगोम्बो के सेंट सेबास्टियन चर्च में खींची गई एक फोटो में घटना का दर्द साफ देखा जा सकता है। ईसा मसीह की मूर्ति और दीवारों पर खून के धब्बे साफ देखें जा सकते हैं।

श्रीलंका में हुए धमाकों में अभी तक किसी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के मुताबिक इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending