Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शिमला में बस नदी में गिरी, 45 की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading

दिल्ली हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास टोंस नदी में बस गिर गई है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर के बाद मौके पर बचाव दल पहुंच रहा है।

फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल के मुंबा और देहरादून के बीच ये हादसा हुआ है। देरहादून से सिरमौर की तरफ जा रही थी। हिमाचल बॉर्डर पर प्यूनी के पास मुंबा में हुआ है हादसा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

इसके साथ ही यह भी आशंका जाहिर की गई है कि नदी के बहाव के साथ ही कुछ लोग बह सकते हैं। कई शवों को निकालने का काम भी अभी चल रहा है। घटना के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। लेकिन, आशंका है कि बस में तकनीकि गड़बड़ी की वजह से हादसा हुआ हो। हालांकि, अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही इसपर टिप्पणी करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending