Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शिकागो में 6 वर्षीय ने भाई पर चलाई गोली, मौत

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क| शिकागो में छह वर्षीय बच्चे ने खेलते समय अपने छोटे भाई पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ‘शिकागो ट्रिब्यून’ की रविवार की रपट के अनुसार, बच्चों के पिता माइकल सैंटियागो (25) के खिलाफ बच्चों को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पिता को 75,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

अभियोजक जोसेफ डिबेला के हवाले से कहा गया, “सैंटियागो एक रेस्तरां में प्रबंधक और पूर्व स्पैनिश गैंग का सदस्य है। घटना से एक सप्ताह पूर्व उसने बड़े बेटे को अपनी बंदूक रखने की जगह दिखाई थी। बंदूक में कारतूस भरा हुआ था। वह फ्रिज के ऊपर पतलून में लपेट कर रखी गई थी।”

डिबेला ने कहा कि सैंटियागो ने बेटे को बताया कि बंदूक हिफाजत करने और वयस्कों के इस्तेमाल के लिए है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोनों भाई घर में चोर-सिपाही खेल रहे थे और उस वक्त उनके माता-पिता बाहर से गए हुए थे।

उसी दौरान छह वर्षीय बेटे की नजर बंदूक पर पड़ी। उसने बंदूक उठाई और तीन वर्षीय भाई की ओर मुंह करके गोली चला दी।

कुक काउंटी के न्यायाधीश जेम्स ब्राउन ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी घटना है।”

न्यायाधीश ने कहा, “10 लाख डॉलर या उससे कम के मुचलके से बच्चा वापस नहीं आने वाला है। मुझे यकीन है कि प्रतिवादी ऐसा नहीं चाहता था, लेकिन ऐसा हुआ। यही होता है, जब वे लोग बंदूक रखते हैं, जिन्हें बंदूक नहीं रखनी चाहिए।”

सैंटियागो को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending